featured यूपी

लखीमपुर खीरी: नेपाली हाथियों ने भारत में बोला हमला, धान की फसल कर रहे बर्बाद

लखीमपुर खीरी: नेपाली हाथियों ने भारत में बोला हमला, धान की फसल कर रहे बर्बाद

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में नेपाल के हाथियों ने कोहराम मचा रखा है। आए दिन यह नेपाली हाथी यहां के किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है। जानकारी के मुताबिक यह हाथी धान की फसल को बर्बाद कर रहे है। और यहां से जाने का नाम नहीं ले रहे है। वन विभाग की जानकारी के मुताबिक यह हाथी धान को नर्म घास समझकर खा रहे है।

पीलीभीत-खीरी में भटक रहे नेपाली हाथी

एक या दो महीने पहले नेपाल के जंगली हाथी पीलीभीत और खीरी में भटक गए है। यह हाथी भारत उस समय आए है जब यहां धान की फसल तैयार हो रही है। इसके साथ ही गन्ने की फसल भी तैयार हो रही है। यह नेपाली हाथी धान को नर्म घास समझकर खा रहे है। हाथी फसल खाने के साथ-साथ इसे रौंद भी रहे है। वन विभाग लाख कोशिशों के बाद भी इन नेपाली हाथियों को भगा नहीं पा रहा है।

शोर मचाने पर भी नहीं भाग रहे हाथी

स्थानीय लोगों ने कहा यह हाथी शोर मचाने पर भी नहीं भाग रहे है। शोर मचाने पर उल्टे किसानों पर हमला कर रहे है। जानकारी के मुताबिक यह हाथी बेलरायां और तिकुनियां के रास्ते से भारतम में आए थे। यहां से किशनपुर होते हुए पीलीभीत चले गए थे। वन विभाग ने बताया कि हाथियों के दो जत्थे है। यह दूसरा जत्था कुकरा में आकर उत्पात मचा रहा है।

नर्म घास समझकर खा रहे धान

रेंजर मोबीन ने बताया कि आमतौर पर जंगली हाथी इतने दिन एक जगह पर नहीं रुकते। इस बार यह यहां से जा नहीं रहे है। इन हाथियों को जंगल में मुलायम घास के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यहां इन हाथियों को यहां खाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ रही है।

Related posts

बिहार: विधायक के आवास पर फेंका गया बमों से भरा हुआ थैला

Ankit Tripathi

69000 शिक्षकों की भर्ती हुई क्लीयर, जानिए हाईकोर्ट ने किसकी खोली किस्मत..

Mamta Gautam

मैनपुरीः30 नवंबर को अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, पिता पर लगा आरोप

mahesh yadav