मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन, कुछ ऐसी रही थी उनकी संघर्ष भरी जिंदगी

74104789 हैप्पी बर्थडे: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन, कुछ ऐसी रही थी उनकी संघर्ष भरी जिंदगी
आज कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपना 44वां जन्मदिन मना रहें है। उनका नाम कॉमेडियन में सबसे बड़े नामों में से एक माना जाता है।
इस किरदार ने दिलाई थी पहचान
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ इस शो को कौन नहीं जानता। सुनील ने इसमें गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी के नाम से किरदार निभाए। उनका कैरेक्टर ही उनकी पहचान है। इसी किरदार ने उन्हें रातों-रात पॉपुलैरिटी दिला थी। लेकिन अब कॉमेडी से हटकर सुनील कुछ अलग किरदारों में भी हाथ आजमा रहे हैं।
WhatsApp Image 2020 08 03 at 5.24.36 PM हैप्पी बर्थडे: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन, कुछ ऐसी रही थी उनकी संघर्ष भरी जिंदगी
सुनील आज मना रहे अपना 44वां जन्मदिन
3 अगस्त यानि आज सुनील ग्रोवर अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे । इस मौके पर कई फिल्मी और टीवी सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे है।
हरियाणा से मुंबई ऐसे पहुंचे थे सुनील
सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के शहर डबवाली में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर डबवाली से ली, जबकि आगे की पढ़ाई गुरुनानक कॉलेज से की। सुनील ग्रोवर के पिता जेएन ग्रोवर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में मैनेजर थे। हालांकि अब वे रिटायर हो चुके हैं।
थिएटर विभाग से की पीजी
पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर विभाग से पीजी करने के बाद सुनील एक्टिंग में किस्मत आजमाने मुंबई चले आए थे। टीवी से जुड़ने से पहले सुनील दिल्ली के रेडियो स्टेशन रेडियो मिर्ची में काम कर चुके हैं। उन्होंने रेडियो मिर्ची के लिए उनकी पॉपुलर सीरीज ‘हंसी के फब्बारे’ को होस्ट किया था, जिसमें उनके कैरेक्टर का नाम सुदर्शन था। सुदर्शन को बेहूदा जोक्स को फनी तरीके से पेश करने के लिए जाना जाता था।
सबसे पहले अपनी बीबी को सुनाता हूं जोक
सुनील के मुताबिक, वह कहीं भी परफॉर्म करने से पहले अपने सारे जोक बीवी आरती को सुनाते हैं। अगर वह हंस पड़ीं तो सुनील उन जोक्स पर परफॉर्म करते हैं और अगर वो नहीं हंसीं तो समझ लेते हैं कि वो जोक ऑडियंस के सामने नहीं चलेगा। दोनों का एक बेटा भी है।
unnamed हैप्पी बर्थडे: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन, कुछ ऐसी रही थी उनकी संघर्ष भरी जिंदगी

Related posts

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं ‘धक धक गर्ल’ लोकसभा चुनाव में आजमा सकती हैं भाग

mahesh yadav

जिन्दा हैं श्वेता तिवारी, मरने की खबर थी अफवाह

Srishti vishwakarma

फिल्मों में अपनी फीस पर ऋचा चड्ढा ने कुछ ये कहा

Anuradha Singh