featured वायरल

हरियाणा की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने सलमान को भेजा नोटिस

Salman Khan हरियाणा की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने सलमान को भेजा नोटिस

चंडीगढ़। हरियाणा में 10 व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक युवती ने अभिनेता सलमान खान को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। पीड़िता ने सलमान से दुष्कर्म पीड़िताओं का अपमान करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की मांग भी की है। हिसार जिले की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने सलमान को मुंबई स्थित उनके ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के पते पर अपने वकील के जरिए शनिवार को नोटिस भेजा।

Salman Khan

पीड़िता ने नोटिस में कहा है कि सलमान खान ने दुष्कर्म पीड़ित महिला की स्थिति से मुश्किल दृश्य की तुलना करके दुष्कर्म पीड़िताओं की दुर्दशा का मजाक बनाने का प्रयास किया है।

चार साल पहले हिसार में 10 लोगों ने इस युवती का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अदालत ने दोषियों को आजन्म कारावास की सजा दी है, जबकि पीड़िता उनके लिए फांसी की सजा मांग रही है। पीड़िता के पिता ने इस घटना के बाद आत्महत्या कर ली थी।

सलमान से यह पूछे जाने पर कि उन्हें ‘सुल्तान’ की कठिन शूटिंग के दौरान कैसा महसूस होता था, उन्होंने जवाब में कहा था कि उन्हें ‘दुष्कर्म की शिकार महिला जैसा महसूस होता था, क्योंकि शूटिंग के बाद वह खड़े भी मुश्किल से हो पाते थे।’

सलमान के इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई। सलमान के पिता और लेखक सलीम खान ने अपने बेटे की ओर से माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि उनकी टिप्पणी गलत थी। अभिनेता के खिलाफ कानपुर और लखनऊ की अदालतों में भी मामला दर्ज किया गया है।

(आईएएनएस)

Related posts

UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पोषण माह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Shailendra Singh

oppo के साथ दो बड़ी कंपनियों पर कहर बनकर टूटा कोरोना, नोएडा में 31 लोग पॉजिटिव .

Mamta Gautam

फंस गए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा!

Hemant Jaiman