Breaking News यूपी

Lucknow: खुल रहे सिनेमाघर के दरवाजे, आधे दाम में देखिए फिल्म

Lucknow: खुल रहे सिनेमाघर के दरवाजे, आधे दाम में देखिए फिल्म

लखनऊ: लंबे समय से सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखने के इच्छुक लोगों के लिए राहत वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार से फिर दरवाजे दर्शकों के लिए खुल रहे हैं। राजधानी के सभी मल्टीप्लेक्स अब फिर मनोरंजन के साथ-साथ अन्य सेवाएं शुरु करने जा रहे हैं।

आधे दाम में देख सकेंगे फिल्म

INOX, PVR जैसे मल्टीप्लेक्स आधे दाम में दर्शकों को फिल्म दिखाएंगे। पहले जहां पैसे को लेकर असमंजस दिखाई देता था, वहीं अब ज्यादा संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पहले की अपेक्षा आधे दाम देकर फिल्म का आनंद लिया जा सकेगा।

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

हालांकि कोरोना गाइडलाइन का भी इस दौरान पालन किया जाएगा। मास्क, उचित दूरी और सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आधी क्षमता के साथ सिनेमाघर को संचालित करने की तैयारी है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 11 मल्टीप्लेक्स हैं और 57 स्क्रीन पर दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिलता है।

8 जगहें ऐसी हैं, जहां सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मौजूद है। इन सभी जगहों पर अब फिर चहल-पहल शुरू होगी। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन का पालन करते हुए सिनेमाघर को पूरी तरीके से बंद रखा जाएगा।

Related posts

रीता बहुगुणा का मुकाबला करेंगी मुलायम की बहू अपर्णा

kumari ashu

प्रियंका गांधी बोलीं, योगी सरकार में लड़कियां संशय में, पता नहीं आवाज सुनी जाएगी या नहीं

bharatkhabar