Breaking News featured यूपी

हमें किसी के भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: प्रियंका गांधी

हमें किसी के भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं: प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हमें किसी के भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। दरअसल, कांग्रेस यूपी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका गांधी का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वे बिना नाम लिए भाजपा और भाजपा के नेताओं में निशाना साध रही हैं।

वीडियो में प्रियंका गांधी ने कह रही हैं, ‘हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, खासतौर से उनकी जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कुछ नहीं किया। बगावत की, अंग्रेजों से बातचीत की, जेल से चिट्ठियां लिखीं की हमें छोड़ दीजिए, हम आपके खिलाफ कुछ नहीं करेंगे। इन लोगों से हमें कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।’

वीडियो में प्रियंका गांधी कह रही हैं, ‘हम कांग्रेस वाले हैं, हमने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, लाठियां खाईं, देश के लिए हम ये आज़ादी लाए, खून बहाया, ये कांग्रेस है, ये कांग्रेस डरने वाली नहीं है।’

Related posts

उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 157 संक्रमितों की मौत, 2287 नए कोरोना केस  

Shailendra Singh

मानसून ने देश में मचाई तबाही, 17 जिले में बाढ़, 4.5 लाख लोग प्रभावित

bharatkhabar

कांग्रेस के साथ प्रदेश में साइकिल तेजी से दौड़ेगी- सीएम अखिलेश यादव

piyush shukla