featured देश

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प, CM हिमंत का आरोप- जवानों की मौत पर मनाया गया जश्न

assam mizoram असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प, CM हिमंत का आरोप- जवानों की मौत पर मनाया गया जश्न

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है। और कल इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप लेते हुए पुलिस के 6 जवानों की जान ले ली। दोनों राज्यों की सीमाओं पर हुए इस संघर्ष का असर सोशल मीडिया पर दिखा। जहां राज्यों के मुख्यमंत्री ट्विटर पर एक-दूसरे को तल्ख जवाब देते दिखे।

मुख्यमंत्री हिमंत ने बयान किया शेयर

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जवानों की मौत पर जश्न मनाने वाले लोगों का एक वीडियो शेयर किया। 30 सेकेंड के इस वीडियो में मिजोरम पुलिस और वहां के लोग जश्न मनाते नजर दिख रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत ने मिजोरम मुद्दे पर असम सरकार का बयान भी ट्विटर पर शेयर किया।

PMO से मामले में दखल देने की मांग

घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने PMO से मामले में दखल देने की मांग की है। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के बीच सीमा विवाद को लेकर वाकयुद्ध छिड़ा है। और हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने इस संकट को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया था। लेकिन दोनों राज्यों के बीच तनाव लगातार बढ़ा और आज पत्थरबाजी की तस्वीरें भी सामने आई।

ट्वीट पर भिड़े दोनों राज्य के मुख्यमंत्री

इस संघर्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग शुरू हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के बीच ट्विटर पर बहस हो गई।

सीएम जोरमथंगा ने किया ट्वीट

मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया। और मामले पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद हिमंता बिस्व ने मिजोरम सीएम से ही उनके लोगों के लाठी-डंडे पकड़ने, हमला करने की जांच करने को कहा। इसी के साथ दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर तीखी बातचीत चलती रही।

Related posts

‘महा’ और ‘बुलबुल’ इन दो तेज खतरनाक तुफानों ने भारत को दो तरफ से घेरा

Rani Naqvi

बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना, पूर्व के मामलों में क्यों नहीं निकाला कैंडिल मार्च

Rani Naqvi

भारत की एनएसजी सदस्यता के लिए अमेरिका की अपील

bharatkhabar