featured यूपी

कल्याण सिंह की हालत में नहीं हो रहा सुधार

कल्याण सिंह की हालत में नहीं हो रहा सुधार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी स्थिति पूर्ववत बनी हुई है।

पीजीआई के निदेशक डा. आर.के. धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन,नेफ्रोलोजी,न्यूरोलोजी,एन्डोक्रोनोलोजी और कार्डियोलोजी के चिकित्सकों की देखरेख में हैं। गौरतलब हो कि कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related posts

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा समधन संग ‘3 पैग’ पर झूमीं तो वीडियो हो गया वायरल

mohini kushwaha

हिमाचल प्रदेश के इन 6 जिलों में बिगड़ा मौसम, कल से 10 दिसंबर तक रहेगा साफ़

Rahul

83 साल की उम्र में फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन, काफी समय से कैंसर से थे पीड़ित

Rahul