featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 22 जुलाई 2021 का राशिफल कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

22 – जुलाई- 2021

पंचांग

मास            : आसाढ़

पक्ष            :   शुक्ल

वार            :  गुरुवार

तिथि        :  त्रयोदशी  13:34:46 तक

नक्षत्र       :   मूल  16:25:36  तक

करण        : तैतिल

योग        :  एन्द्र

सूर्योदय   : 05:25:15

सूर्यास्त   :  18:59:54

ऋतु        :  वर्षा

अभिजित: 11:45:25 – 12:39:44

राहु काल: 13:54:24 – 15:36:14

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। मित्रो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी परिचित के स्वास्थ की चिन्ता बनी रहेगी।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज के दिन कोई नया कार्य प्रारम्भ ना करें वरना धनहानि हो सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनायास धन हानि हो सकती है। किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य़ के प्रति चिन्तित रहेंगे। जल्दीबाजी में कोई निर्णय ना लें। वरना धनहानि हो सकती है। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत शुभकारी रहेगा। अगर लंबे समय से प्रमोशन रुका है तो आज प्रमोशन के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कुछ ऐसा होगा जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान दें। कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा व किसी महत्वपूर्ण कार्य की नई योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। स्वास्थ के प्रति चिंतित रहेंगे। अगर मकान में कुछ काम करने जा रहे है तो आज कार्य प्रारम्भ ना करें और अगर प्रारम्भ हो गया हो तो आज काम रोक लें। वरना भाई को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिये शुभकारी रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जल्दीबाजी में कोई निर्णय ना लें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ कारी रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे है। मित्र पक्ष का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी उच्च अधिकारी से मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में सामान्य लाभ आज प्राप्त होगा। सफर करते समय सावधानी बरतें।

Related posts

गुरुवार को मनोज तिवारी एसटीएफ एसएसपी का संभालेंगे कार्यभार

Pradeep sharma

11वें दौर की वार्ता: किसानों ने ठुकराया प्रस्ताव, कानून वापसी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Aman Sharma

एक्शन में आये योगी, कहा अपराध पर होगी सख्त कार्रवाई

Srishti vishwakarma