featured यूपी

कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाई गई बकरीद, लोगों ने घरों पर पढ़ी नमाज

bakrid 2 कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाई गई बकरीद, लोगों ने घरों पर पढ़ी नमाज

लखनऊः उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार अकीदत के साथ नमाज अदा कर मनाया जा रहा है।

कोविड को ध्यान में रखकर मनाई गई बकरीद

कोरोना के नियमों को देखते हुए सुबह बकरीद की नमाज में 50-50 लोगों की संख्या में मुस्लिमों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने कोरोना के खात्मे और अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान काफी लोगों ने अपने घर में ही नमाज अदा की।

तीन दिन तक होगी कुर्बानी

बकरीद का त्यौहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक लगातार जारी रहता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए लोगों ने लोगों ने सावधानी से नामाज पढ़ी। इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ नजर आया।

Related posts

सीएम पर्रिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं करने दिया: विजय सरदेसाई

Rani Naqvi

27 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

16 तीर्थो के लिए 48 कोस तीर्थ परिक्रमा बस सेवा शुरु, जाने क्या होगा किराया

Rani Naqvi