लखनऊ: कल देर रात सपा सांसद आजम खान की तबियत खराब हो गई। आजम खान को सीतापुर जेल से लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक आजम खान को सांस लेने में तकलीफ थी और ऑक्सीजन का लेवल भी 90 के नीचे आ गया था। आजम खान की तबियत अभी ठीक नहीं बताई जा रही है।
आजम का हाल जानने पहुंचेंगे अखिलेश यादव
रामपुर से सांसद आजम खान की तबियत ठीक नहीं है। आजम खान का हाल जानने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली से वापस आ रहे है। अखिलेश यादव लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे मेंदाता अस्पताल पहुंचेगे।
सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित हुए थे आजम खान
सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित हुए थे आजम खान। कोरोना संक्रमित होने के बाद आजम खान को लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेंदाता अस्पताल में आजम खान ने कोरोना को मात दी थी और जेल प्रशासन ने उन्हे फिर जेल में शिफ्ट किया था। जेल में शिफ्ट करने के बाद आजम खान की तबियत अचानक बिगड़़ गई थी। जिसके बाद उन्हे दोबारा लखनऊ के अस्पताल मेंदाता में भर्ती कराया गया था।
- आजम खान को देखने जाएंगे अखिलेश यादव
- मेंदाता में भर्ती है आजम खान
- लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे मेंदाता अस्पताल जाएंगे अखिलेश
- थोड़ी देर में मेंदाता अस्पताल जाएंगा अलिखेश
- आजम खान को देखने दिल्ली से लौट रहे अखिलेश