Breaking News यूपी

मौन धरने के बाद अब कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

WhatsApp Image 2021 07 16 at 5.21.47 PM 1 मौन धरने के बाद अब कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

लखनऊ: शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आईं। इस दौरान उन्होंने हजरतगंज जीपीओ पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहीं मौन धरने पर बैठ गईं। इसी मामले में अब धारा 144 और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

धारा 144 और कोविड-19 नियमों को तोड़ने के मामले में सचिवालय चौकी इंचार्ज द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कुल 3 पदाधिकारियों का नाम शामिल है। यह एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में हुई है। अजय लल्लू, वेद प्रकाश त्रिपाठी और दिलीप सिंह का नाम एफआईआर में है।

Screenshot 29 मौन धरने के बाद अब कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

कोविड तो पंचायत चुनाव में भी था- प्रियंका

दरअसल प्रियंका गांधी के मौन धरने में कोरोना नियमों की भी धज्जियां उड़ाई गई। भारी संख्या में कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। इसी दौरान वहां लगी दीवार भी गिरा दी गई। लगभग 2 घंटे तक यहां धरना का कार्यक्रम चला। कांग्रेस कार्यालय से इस दौरान कई कार्यकर्ता पैदल ही गांधी प्रतिमा तक पहुंचे।

भारी भीड़ एकत्रित होने के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया। शुक्रवार को भी जब पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रियंका गांधी को कोरोना संक्रमण की याद दिलाई गई तो उन्होंने बिना कुछ कहे कागज पर लिखा ‘कोविड तो पंचायत चुनाव में भी था’।

Related posts

हनीप्रीत के लिए रेडियो पर प्रसारण, डेरा प्रवक्ता- ‘हनीप्रीत को है जान का खतरा’

Pradeep sharma

फिर लगेगी अदालत, फिर होगी पेशी, पत्रकार हत्याकांड में बढ़ी राम रहीम की मुश्किलें

Pradeep sharma

उत्तर प्रदेश को जमकर लूट रहे चाचा-भतीजा : शाह

Rahul srivastava