Breaking News यूपी

Priyanka Gandhi in Lucknow: दुल्हन की तरह सजा कांग्रेस कार्यालय, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Priyanka Gandhi in Lucknow: दुल्हन की तरह सजा कांग्रेस कार्यालय, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ दौरे पर हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई दिनों से उनके आगमन की तैयारी में जुटे थे। हालांकि शुक्रवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में होंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कांग्रेस के मिशन 2022 को तेजी देने के लिए लखनऊ पहुंच रही हैं।

दुल्हन की तरह सजा कांग्रेस कार्यालय

वहीं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यालय को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। कार्यालय का कायाकल्प भी करवाया गया है। कांग्रेस कार्यालय के परिसर के आसपास प्रियंका गांधी के पोस्टर्स से दीवाल सजी हुई है। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुबह से ही दूर दूर से आये कार्यकर्ता प्रियंका के आगमन की राह देख रहे हैं।

Screenshot 15 Priyanka Gandhi in Lucknow: दुल्हन की तरह सजा कांग्रेस कार्यालय, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

यूपी में योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देंगी प्रियंका!

कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी का ये दौर बहुत महत्वपूर्ण है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। ऐसे में प्रियंका का यह दौरा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देने का काम करेगा।

Related posts

200 दिव्यांगों का हुआ टीकाकरण

sushil kumar

भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री, WTO की बैठक में लेंगे हिस्सा

Vijay Shrer

बाबा विश्वनाथ मार्ग का शिलान्यास कर मोदी ने पिछली सरकार पर ठोंका विकास न कराने का ठीकरा

bharatkhabar