featured यूपी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

यूपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जुलाई को

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में 16 जुलाई को आयोजित की गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेगें। इसके पूर्व 15 जुलाई को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय पर होगी।

प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 16 जुलाई को सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय में उपस्थित रहकर सम्मिलित होगें। जबकि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अपने-अपने जिले में एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से वर्चुअल माध्यम से जुडेगें।

इसके पूर्व 15 जुलाई को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित होगें। जबकि 15 जुलाई को ही आगामी कार्ययोजना को लेकर होने वाली संगठनात्मक बैठक में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित होगें।

Related posts

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पास अगर बांग्लादेशी नागरिकों की सूची है तो उसे मुहैया कराए

Rani Naqvi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज असम दौरा, दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायज़ा

Aman Sharma

जापान में PM की रैली में धमाका, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, संदिग्ध गिरफ्तार

Rahul