featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: राशियों के अनुसार कैसा होने वाला है आज का दिन, जानिए

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: तकदीर बदलने के लिए कई बार तस्वीर को साफ-साफ देखना होता है। जिंदगी की इस भाग दौड़ में हमें यह पता होना चाहिए कि हम किस रास्ते पर चल रहे हैं और आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है। इसमें दैनिक राशिफल काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं 12 जुलाई 2021 अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

12 – जुलाई 2021

पंचांग

मास: आसाढ़

पक्ष : शुक्ल

वार  :  सोमवार

तिथि: द्वितीया  08:21:39 बजे तक

नक्षत्र: आश्लेषा

करण:  कौलव

योग : वज्र

सूर्योदय : 05:20:22

सूर्यास्त  : 19:03:09

ऋतु        : वर्षा

अभिजित: 11:44:19 – 12:39:11

राहु काल: 07:03:12 – 08:46:03

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग बन रहा है। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते हैं। घर में रह रहे अपनो से बड़ो का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। राह में चलते किसी मजदूर का अपमान ना करें। माता के स्वस्थ के प्रति ध्यान दें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय सावधनी बरतें। किसी काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाये कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में कोई मंगल कार्य होगा। आज आप के बॉस आप से खुश रहेंगे। किसी अपरिचित से कुछ गिफ्ट ना लें। घर से निकलते समय पिता जी के पैर स्पर्श कर आशीर्वाद ले कर निकलें।

कन्या राशि: पूरे दिन मेहनत केबाद आज कुछ सफलता का योग बनेगा। आज किसी कागज में दस्तखत करने से पहले उसको पूरा जरूर पढ़ें। जल्द बाजी में कोई निर्णय ना लें। मार्ग में अगर दुर्गा जी का मंदिर हो तो 5 लाल पुष्प  चढ़ा कर आगे बढ़ें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन आप नीले वस्त्र धारण ना करें। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। बहुत कम मेहनत से बहुत अधिक की प्राप्ति होगी।

धनु राशि: आज का दिन चिन्ता युक्त रहेगा। पिता के स्वस्थ का ध्यान दें। आज धन हानि का भी योग बन रहा है। धैर्य से काम लें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अधिक क्रोध ना करें। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। अगर आप आज किसी अधिकारी से मिलने जाओ तो नीले रंग की शर्ट पहन कर जायें। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए सामान्य रहेगा। किसी दस्तावेज पर दस्तख़त सोच समझ कर करें। घर से निकलते वक्त अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उस का अपमान ना करें। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Related posts

UP में 6 महीने में पांचवा ट्रेन हादसा, महाकौशल ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

shipra saxena

सर! यहां साड़ी में लिपटी एक लाश पड़ी है, जल्दी से आ जाइए, शव देख पुलिस भी हैरान

Shailendra Singh

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना

Neetu Rajbhar