लखनऊ: आम आदमी पार्टी यूपी के योगी सरकार पर लगातार हमलावर है। पहले सांसद संजय सिंह ने अयोध्या जमीन खरीद के मामले पर ट्रस्ट पर घोटाले के आरोप लगाए, फिर चिकित्सा उपकरण के खरीद के मामले में संजय सिंह ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आज आम आदमी पार्टी की महिलाओं ने जिला मुख्यालय के पास जमकर प्रदर्शन किया।
लखनऊ जिला मुख्यालय के पास आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
कोविड मरीजो के इलाज में वेंटिलेटर खरीदने में भ्रष्टाचार का लगा रही आरोप…#UPNews #AAP #Protest #Corruption @SanjayAzadSln @AamAadmiParty #BharatKhabarUp pic.twitter.com/FcN0cOxMVM— BharatKhabarUP (@BharatKhabarUP1) July 6, 2021
सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
आज आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा उपकरणों की खरीद के मामले में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वेंटिलेटर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार का आरोप
जिला मुख्यालय के पास आप कार्यकर्ताओं ने कोविड मरीजों के इलाज में वेंटिलेटर खरीदने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार ने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों टेंडर दिया। और उनसे वेंटिलेटर खरीदना
सीबीआई से जांच कराने की मांग की
प्रदर्शन के जरिये आप महिला कार्यकर्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। आप महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को जांच कराने की मांग पर ज्ञापन दिया।