featured खेल

मैरिज एनिवर्सरी पर माही ने दिया साक्षी धोनी को यह शानदार गिफ्ट

मैरिज एनिवर्सरी पर माही ने दिया साक्षी धोनी को यह शानदार गिफ्ट

लखनऊ: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान के बाहर भी कूल रहते हैं। इसी का उदाहरण उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर देखने को मिला, जब अपनी पत्नी को शानदार गिफ्ट देकर उन्होंने सबको चौंका दिया।

4 जुलाई को पूरे किए शादी के 11 साल

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की शादी 4 जुलाई को 11 साल पहले 2010 में हुई थी। इस वर्ष अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को शानदार गिफ्ट दिया। उन्होंने एक विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार पत्नी को गिफ्ट के तौर पर दी।

WhatsApp Image 2021 07 05 at 5.46.50 PM मैरिज एनिवर्सरी पर माही ने दिया साक्षी धोनी को यह शानदार गिफ्ट

लग्जरी कार और बाइक के शौकीन

महेंद्र सिंह धोनी को लग्जरी कार और बाइक चलाने का बहुत शौक है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है, अक्सर वह बाइक पर बाहर घूमते हुए दिखाई देते हैं। अब उनके घर पर कार के लिस्ट में एक और विंटेज कार शामिल हो जाएगी। इसकी जानकारी साक्षी धोनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल कर दी।

दूसरी तरफ सभी क्रिकेट समर्थकों को एक बार फिर धोनी के मैदान में उतरने का इंतजार है। आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे। मैच की शुरुआत 17 सितंबर से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Related posts

मक्का में पत्ते खेलते हुई नजर आई चार महिलाएं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Vijay Shrer

24 नवंबर 2021 का राशिफल: बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ करें दिन की शुरुआत, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

National Herald Case: सोनिया गांधी से 25 जुलाई को दुबारा ईडी करेगा पूछताछ, समन जारी

Rahul