featured यूपी

UP Assembly Election 2022: राजभर बोले- बड़ी पार्टियों के पास वोट नहीं, अब हम…

UP Assembly Election 2022: राजभर बोले- बड़ी पार्टियों के पास वोट नहीं, अब हम...

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को बड़ी बात कही है।

हमारा 10 पार्टियों का गठबंधन लड़ेगा चुनाव: राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज कहा कि, भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में 10 पार्टियां शामिल हैं और यही 10 पार्टियों का गठबंधन चुनाव लड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि, हमारे गठबंधन के पास 65 फीसदी वोट और बाकी बचे 35 फीसदी में बड़ी पार्टियों का लड़ाई है।

ओपी राजभर ने बयान देते हुए कहा कि, बड़ी पार्टियों के पास वोट नहीं हैं। सभी बड़े दल छोटे दलों के साथ आना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि, चाहे भाजपा हो, चाहे सपा हो, चाहे कांग्रेस हो या चाहे बसपा हो, सभी पार्टियों के बयान से स्थिति साफ है कि उनके पास वोट नहीं हैं।

पांच साल में बनाएंगे 5 CM और 20 डिप्‍टी सीएम: राजभर   

सुभासपा अध्‍यक्ष ने कहा कि, सभी पार्टियां जाति के आधार पर वोट ले रही हैं। आप असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट को गौर से पढ़िए, उन्‍होंने कहा कि 100 सीटों पर तैयारियां कर रहे हैं। हम 5 सालों में पांच सीएम, 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। सभी जातियों का मुख्‍यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनेगा।

आपको बता दें कि, इससे पहले रविवार को बयान देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि, असदुद्दीन ओवैसी की मायावती से कोई बात नहीं हुई और इस बात की पुष्टि मायावती के बाद मैं भी कर रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि, हम मोर्चे में रहेंगे और मोर्चे में जो भी सीट मिलेंगी उस पर चुनाव लड़ेंगे।

Related posts

पासिंग आऊट परेड से पहले किया मल्टी एक्टीविटी प्रोग्राम, जैन्ट्लमैन कैडेट ने दिखाएं अपने करतब

mohini kushwaha

मेरठ लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल और प्रभारी इंद्र सिंह मोहन हनी में ठनी रार

bharatkhabar

बलिया में जंगली सुअरों से ग्रामीण हुए परेशान

kumari ashu