featured यूपी

फिरोजाबादः इस दुल्हन से सुहागरात में कुछ ऐसा किया काम, पहुंच गई सलाखों के पीछे

फिरोजाबादः इस दुल्हन से सुहारात में कुछ ऐसा किया काम, पहुंच गई सलाखों के पीछे

फिरोजाबादः एक नव विवाहिता अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि शादी के दूसरे दिन ही वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। ससरालियों की पुलिस में शिकायत पर दुल्हन की गिरफ्तारी भी हुई। गुरुवार को उसे डॉक्टरी चेकअप के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी युवती महिला सिपाही को धक्का मारकर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, फिरोजबाद जिले के दक्षिण थाने के हुमांयुपुर की रहने वाली युवती की शादी 20 जून को उत्तर कोतवाली के टापा कलां निवासी सोनू के साथ तय हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन महिला अपने प्रेमी मनोज के साथ फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ ससुराल से गहने-जेवरात भी लेकर गई। ससुरालियों ने अपनी नई-नवेली बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस महिला को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। महिला सिपाही नव विवाहिता को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गई, जहां युवती ने मौका पाकर महिला पुलिस को धक्का देकर फरार हो गई।

महिला सिपाही ने युवती के फरार होने पर शोर मचाया, जिसके बाद अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने दौड़कर महिला को जैन नगर इलाके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

Related posts

सावन में शिव की आराधना से मिलता है अक्षय पुण्य, जाने कैसे

mohini kushwaha

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से शुरू करेंगे ‘विजय यात्रा’

Neetu Rajbhar

चांद को देख कर क्यों रोते हैं भेड़िए?, नासा के वैज्ञानिकों ने किया खुलासा..

Mamta Gautam