featured धर्म यूपी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। घर में आज के दिन किसी बड़े बुजुर्गों का अपमान ना करें। बहन से व पत्नी से आज के दिन झगड़ा ना करें। काली गाय को रोटी खिलाएं।

वृष राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।  व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर से निकलते वक्त कुछ मीठा खाकर निकले। भगवान शंकर जी पर तिल युक्त जल अर्पण करें।

मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। मन अशांत रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी से वाद विवाद ना करें। काम के प्रति सचेत रहें, घर से निकलते वक्त जेब में एक लाल रुमाल रखकर निकले।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम तक कोई शुभ संकेत मिलेगा। परिवार मे मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के द्वारा दिया गया कोई भी खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी सिद्ध होगा। व्यापार में व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन आपकी मुलाकात अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से होगी। जिससे कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। काले कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाएं।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी जिससे कोई अप्रिय सूचना आपको प्राप्त होगी, जिस कारण वश मन पूरे दिन अशांत रहेगा। आज के दिन अपने से उच्च किसी पदाधिकारी से वाद विवाद ना करें। अपने काम के प्रति सचेत रहें। बहन को कुछ तोहफा देकर घर से निकले।

तुला राशि: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई नई योजना बनेगी जिसमें काम करने से जीवन में स्थिरता आएगी। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: पूरे आज का दिन सामान्य रहेगा। पूरे दिन मेहनत करने के पश्चात शाम को किसी उच्च पदाधिकारी से वाद विवाद हो सकता है जिस कारण मन उदास रहेगा। अपने इष्ट देव पर भरोसा कर अपने काम पर स्थिर रहें, जरुर सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बनेंगे। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। अपने से उच्च अधिकारी की आज्ञा का पालन करें इसी में भलाई है। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई याचक मिले तो उसे कुछ ना कुछ जरूर दान करें।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी मित्र के स्वास्थ्य के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपकी भेंट हो सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक भरोसा ना करें।

कुंभ राशि: आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना में सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा में सफलता के योग हैं। धन प्राप्ति के नए मार्ग आपके लिए खुलेंगे। माता पिता की सेवा करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय किसी भी परिवार वाले से वाद विवाद ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें और मार्ग में मिले किसी भी जानवर को कुछ ना कुछ खिलाएं।

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

22 – जून – 2021

पंचांग   :

मास : जेष्ठ ।

पक्ष  : शुक्ल।

वार  :  मंगलवार।

तिथि : द्वादशी  ।

नक्षत्र :  विशाखा ।

करण :  बालव।

योग  :  सिद्ध ।

सूर्योदय : 05:13:12

सूर्यास्त : 19:03:07

ऋतु   :  वर्षा

अभिजित : 11:40:30 – 12:35:49

राहु काल : 15:35:38 – 17:19:22

Related posts

यहां जानिए Toyota Innova Zenix/Hycross की सारी खासियत

Nitin Gupta

श्राद्ध पक्ष: जानें किस दिन करना चाहिए किस का तर्पण

Trinath Mishra

कानपुर के मुरली बाबू ने भी बनाई फोर्ब्स की लिस्ट में जगह, 100 अमीरों में हुए शामिल

Rani Naqvi