featured लाइफस्टाइल

इस नाश्ते से करें दिन की शुरुआत, सेहत और स्वाद दोनों का मजा

इस नाश्ते से करें दिन की शुरुआत, सेहत और स्वाद दोनों का मजा

लखनऊ: सुबह के समय नाश्ते में क्या खाया जाए, यह एक बड़ी समस्या होती है। अलग-अलग दिन बदल बदल कर व्यंजन तलाशना आसान काम नहीं है। सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखते हुए नाश्ता करने से ही दिन अच्छा जाता है।

हल्का खाना, अच्छा खाना

सुबह के समय खाने में जो परोसा जाता है, उसका स्वाद दिन भर का मूड निर्धारित करता है। ऐसे में नाश्ता स्वादिष्ट और पेट भरने वाला ना होने पर पूरा दिन खराब हो जाता है। स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है, इसीलिए हमें सुबह के समय नाश्ते का चयन बहुत समझदारी से करना चाहिए।

दलिया

नाश्ते में दलिया खाना काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होता है। यह एक हल्का खाना है, जिसे सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है। दलिया मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जाता है, स्वादानुसार इसे खा सकते हैं।

दही पराठा

दही पेट के लिए काफी अच्छा होता है, वहीं अगर गर्म पराठा उसके साथ मिल जाए तो जीभ पहले ही लप-लपाने लगती है। इसलिए सुबह के समय आलू या पनीर के पराठे खाए जा सकते हैं।

इस नाश्ते से करें दिन की शुरुआत, सेहत और स्वाद दोनों का मजा

पोहा

पोहा एक ऐसा व्यंजन है, जिसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व मिले होते हैं। सब्जियों के साथ-साथ इसमें मूंगफली और सरसों को भी मिलाया जाता है। सब्जियां जहां पौष्टिक चीजों की भरपाई करती है, वहीं अन्य तत्व जीभ का भी ख्याल रखते हैं।

ढोकला

मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, जिंक जैसे कई पोषक तत्वों से मिलकर के यह व्यंजन आपको चुस्त-दुरुस्त रख सकता है। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा है और खाने में स्वाद भी अच्छा मिल जाता है।

Related posts

भारत-चीन तनाव के बीच सेना प्रमुख नरवणे पहुंचे लद्दाख

Samar Khan

पठानकोट हमला: पाक का भारत पर पीछे हटने का आरोप

bharatkhabar

नवाज शरीफ की बेटी मरियम लंदन से पाकिस्तान विदा होते समय हुई भावुक

rituraj