featured देश

इस बार का मानसून आया समय से पहले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

mausam weather forcost इस बार का मानसून आया समय से पहले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जून का महीना आधा होने वाला है। लेकिन आसमान से पानी इस तरह बरस रहा है मानो बरसात का महीना चल रहा हो । बारिश को देख ऐसा कहा जा रहा है कि मानसून इस बार काफी जल्दी आ गया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून 14 या 15 जून को आएगा। जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने इसको लेकर इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में मुंबई में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई में जारी किया ‘रेड अलर्ट’

आईएमडी के अनुसार मुबंई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जिसके चलते विभाग द्वारा मुंबई में शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ और रविवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। हालांकि उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून 14 या 15 जून तक पहुंचेगा। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसून आ चुका है। वहीं रविवार को मानसून उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पहंुचने की संभावना है।

गौरतलब है कि दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से 12 दिन पहले आ रहा है। जबकि आमतौर पर ये 27 जून के पास आता था। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Related posts

उत्तराखण्ड की दो अलग-अलग घटनाओं में में 8 की मौत, 4 घायल

Trinath Mishra

पाकिस्तान का दावा – भारतीय विमान को हमने मार गिराया…एक पायलट उनकी कस्टडी में

bharatkhabar

सेना का पाक को मुहंतोड़ जवाब, 14 चौकियों को किया तबाह

shipra saxena