Breaking News यूपी

सीएम योगी के जन्मदिन पर जानिए क्या होगा आज का कार्यक्रम

सीएम योगी के जन्मदिन पर जानिए क्या होगा आज का कार्यक्रम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है, जिसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी वृक्षारोपण करेंगे।

सीएम आवास पर कार्यक्रम

जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री 5 कालिदास आवास पर 11:30 बजे वृक्षारोपण करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बहुत सामान्य होता है। पिछले के सालों में भी इस दिन कोई खास तामझाम देखने को नहीं मिलता। आज भी सीएम ने सुबह ट्वीट करके सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए कहा।

सीएम योगी के जन्मदिन पर जानिए क्या होगा आज का कार्यक्रम

5 जून 1972 को हुआ जन्म

योगी आदित्यनाथ मूलतः उत्तराखंड के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। मात्र 22 साल की छोटी उम्र में ही योगी आदित्यनाथ ने संयास लेने का निर्णय लिया। परिवार के लिए यह खबर हैरान करने वाली थी। 15 फरवरी 1994 को वह गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली और घर परिवार छोड़कर योगी की राह पर निकल पड़े।

26 साल की उम्र में बने सांसद

यहीं से उनकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो गया। महंत अवैद्यनाथ जी की विरासत योगी आदित्यनाथ ने संभाली। धार्मिक और सनातन जिम्मेदारी के साथ-साथ राजनीतिक जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई। मात्र 26 वर्ष की उम्र में उन्होंने सांसद बनकर राजनीतिक सफर शुरू कर दिया। अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और सबसे कम उम्र के सांसद बन गए। इसके बाद सीएम योगी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए।

Related posts

Breaking News

पीएम मोदी की केरल में रैली, दे सकतें हैं उरी आतंकी हमले पर बयान

shipra saxena

24 घंटों में दूसरा एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात बदमाश वसीम

Pradeep sharma