featured यूपी

मुम्बई से लौटे लोग सबसे ज्यादा संक्रमित -दिल्ली से लौटे संक्रमितो की संख्या आधी

कोरोना की रोकथाम के लिए हर जतन कर रही योगी सरकार, जानिए क्या हैं नए निर्देश

लखनऊ। राजधानी में अब तक जितने लोग वापस लौटे है। उनमें सबसे ज्यादा संक्रमित मुम्बई से लौटे हुए है। इसके अलावा दिल्ली से लौट रहे लोग भी काफी संख्या में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में नौकरी पेशा वाले लोग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ो की माने तो विभिन अस्पतालों में अभी तक करीब 180 ऐसे मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका हैं जो दिल्ली और मुंबई से लौटने पर संक्रमित मिले थे।

लॉकडाउन और कोरोना के डर से वापस आये लखनऊ

लॉकडाउन और कोरोना के डर से राजधानी में मुंबई दिल्ली सहित कई राज्यों में काम करने वाले लोग वापस लौट आये थे। कई अभी भी लौट रहे है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इसमें सबसे अधिक मुंबई से लौटे प्रवासी संक्रमित मिले है। वही दूसरे नम्बर पर देश की राजधानी दिल्ली से लौटे प्रवासी है।

हालात ऐसे है की हर दूसरे दिन एक-दो मरीज ऐसे आते है जो मुंबई या दिल्ली से यात्रा करके लौटे है। इसमे चार गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ के.पी त्रिपाठी ने बताया कि अन्य राज्यों के मुताबिक मुंबई से लौट रहे लोग सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। अभी तक संक्रमित आए प्रवासियों में करीब 140 मुंबई और 80 दिल्ली के है।

जागरूकता की कमी से संक्रमित हुए चार परिवार

प्रवक्ता योगेश रघुवंसी ने बताया कि लोगो में अब भी जागरूकता की कमी है। जानकारी छुपा रहे है। कुछ मामले ऐसे सामने आए है जो दिल्ली मुम्बई से लौटे पर खुद को कोरेन्टीन न रख कर घूम रहे थे। वही कोरोना के लक्षण दिखने पर जब जांच हुआ तो परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे।

Related posts

खटीमा: पुत्र ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Neetu Rajbhar

Somalia Blast: सेंट्रल सोमालिया में दो कारों में बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत

Rahul

रायबरेली हादसा: अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ितों से की मुलाकात

Pradeep sharma