मनोरंजन

‘कॉफी विद करण’ में दिखेंगे परिणीति, आदित्य

pari 'कॉफी विद करण' में दिखेंगे परिणीति, आदित्य

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे। सुपरस्टार साहरुख खान और आलिया भट्ट के बाद परिणीति और आदित्य रॉय अतिथि के रूप में नजर आएंगे। वह पहली बार इस शो का हिस्सा बनेंगे, जहां वह अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिदगी’ के प्रचार के लिए पहुंचेंगे। परिणीति ने शनिवार को करण और सह-कलाकार आदित्य के साथ शो के सेट की तस्वीर साझा की।

pari

इसके साथ ही उन्होंने लिखा,”आज की कॉफी फिल्टर नहीं और एकस्ट्रा स्टॉन्ग है। करण के साथ बातचीत। सभी को रेपीड फायर पसंद है।”
‘कॉफी विद करण’ के पहले सत्र में अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, काजोल, रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। ‘कॉफी विद करण’ सीजन 5 का प्रसारण स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होगा।

Related posts

बर्थडे सॉन्ग गाते दिखे तैमूर अली खान, विडियो हुई वायरल

Samar Khan

जाह्नवी कपूर ने कराया फोटोशूट, धड़क उठे लोगों के दिल

mohini kushwaha

प्रियंका की मां नहीं करेंगी एक्टिंग

bharatkhabar