मनोरंजन

अपनी पहली मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

Untitled अपनी पहली मराठी फिल्म 'व्हेंटिलेटर' पर गर्व है : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अपनी मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है। फिल्म में अतिथि भूमिका निभा रहीं प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “मराठी फिल्म ‘व्हेंटिलेटर’ पर गर्व है और इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती। चार नवंबर।” प्रिंयका ने फिल्म का ट्रेलर साझा किया।

 

इसमें फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर सहित 116 कलाकार हैं। ‘व्हेंटिलेटर’ निर्देशक राजेश मापुस्कर द्वारा लिखित और निर्देशित है। वह अपनी फिल्म ‘फरारी की सवारी’ के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी परिवार के एक बीमार वरिष्ठ सदस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गणपति महोत्सव के कुछ दिन पहले ‘व्हेंटिलेटर’ पर रखा जाता है। इसके बाद प्रियंका की अगले साल 19 मई को आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के रिलीज का ऐलान भी हो चुका है।

Related posts

एक बार फिर सदमें में आया बॉलीवुड, इस फेमस निर्देशक का हुआ निधन

mohini kushwaha

 ‘बिग बॉस 14’ के प्रोमो में छाई अश्लीलता , बॉयकॉट करने की मांग

Aditya Gupta

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ग्लैमरस फोटोशूट वीडियो से सोशल मीडिया पर छाई

Samar Khan