मनोरंजन featured

एक बार फिर सदमें में आया बॉलीवुड, इस फेमस निर्देशक का हुआ निधन

कल्पना लाजमी

नई दिल्ली।  बॉलीवुड की प्रख्यात फिल्मकार कल्पना लाजमी का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधान हो गया। आपको बता दें कि कल्पना की उम्र 64साल थी और वो किडनी की बीमारी से ग्रस्त थीं। 2017 में उन्हें उनकी बीमारी किडनी कैंसर का पता चला था। बता दें कि उनके निधन से पूरा बॉलीवुड एक बार फिर सदमे में हैं। कल्पना जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर साढ़े बारह बजे ओशिवारा श्मशान भूमि में किया जाएगा।

कल्पना लाजमी
कल्पना लाजमी

सूत्रों की मानें तो कल्पना के दोनों अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। कल्पना एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। उन्हें रियलिस्टिक फ़िल्में के लिए काफी जाना जाता था। बात करें उनकी फेमस फिल्मों की तो ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ आदि उनकी काफी लोकप्रिय फिल्म है। उनकी आखिरी फिल्म चिंगारी है जो कि 2006 में आई थी।

कल्पना लाजमी ने श्याम बेनेगल के साथ सहायक निर्देशक के रूप में अपना सफर शुरू किया था। एक डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फ़िल्म थी- ‘एक पल’। यह फ़िल्म 1986 में आयी थी। इस फ़िल्म में शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इस फ़िल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था और गुलज़ार साहब के साथ मिलकर उन्होंने स्क्रीनप्ले भी लिखा। बता दें कि उनके निधन के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों की ओर से उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की गई है।

रवीना टंडन


हंसल मेहता


सोनी राजदन


हुमा कुरैशी

ये भी पढ़ें-

फिल्मकार के तौर पर खुद पर हमेशा शक रहा : राजामौली

Related posts

पीएम मोदी का काशी दौरा आज, जानिए क्या मिलेगी सौगात

Shailendra Singh

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, जाने कब कहां होगा मतदान

Rani Naqvi

2022 में सीएम आवास में छिड़का जाएगा गंगाजल: अखिलेश

kumari ashu