Breaking News featured देश

स्वामी ओम का बीमारी के चलते हुआ निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

WhatsApp Image 2021 02 03 at 2.26.02 PM स्वामी ओम का बीमारी के चलते हुआ निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। जैसा कि सभी जानते है साल 2020 पूरे देश के लिए बहुत ही बुरा साबित हुआ है। क्योंकि देश को कई परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ा है। इसके साथ ही हमने कई दिग्गज नेता और अभिनेताओं को खोया है। इसके साथ ही अब 2021 में भी कई दुखभरी घटनाएं सुनने को मिली है। इसी बीच एक और दुखद खबर सामने आ रही है। अक्सर विवादों में रहने वाले स्वामी ओम का बुधवार को निधन हो गया। स्वामी ओम बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार वे बीते कई महीनों से बीमार थे और एम्स में भर्ती थे। इसके साथ ही उन्हें कोरोना भी हुआ था।

निगम बोध घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार-

बता दें कि आज के समय में हा कोई सुर्खियों में रहना पसंद करता है कोई अच्छे कामों की वजह से तो कोई अपने विवादित बयानों की वजह से। ऐसा ही एक नाम स्वामी ओम का भी है जो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके हैं। इसके साथ ही वह अक्सर विवादों में बने रहते थे। लेकिन बीमारी के चलते आज उनका दोपहर 12 बजे निधन हो गया। इसकी जानकारी स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था, जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपने निवास एनसीआर के लोनी स्थित डीएलएफ अंकुर विहार में अंतिम सांस ली। स्वामी ओम का अंतिम संस्कार बुधवार को निगम बोध घाट, दिल्ली पर दोपहर 1बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा।

Related posts

15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

rituraj

संयुक्त NHM कर्मचारी संघ की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है कई सौगातें     

Shailendra Singh

Aaj Ka Rashifal: 20 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Rahul