Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

आज सर्किट हाउस पहुंची राज्यपाल आंदीबेन, हेल्थ बैरियर को बांटे सम्मान पत्र

5a90aadc a7fe 487f bf4b d2379853778d आज सर्किट हाउस पहुंची राज्यपाल आंदीबेन, हेल्थ बैरियर को बांटे सम्मान पत्र

आगरा। यूपी की राज्यपाल आंदीबेन पटेल आज आगरा पहुंची। जानकारी के अनुसार राज्यपाल आंदीबेन पटेल तीन दिन के प्रवास पर आगरा में हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आज सर्किट हाउस पहुंची। जहां पर उन्होंने में हेल्थ बैरियर को सम्मानपत्र बांटे। जिसके चलते SN मेडिकल, जिला अस्पताल को सम्मान मिला। इसके साथ राज्यपाल ने ताज खेमा में बने टीले से ताजमहल के खूबसूरत नजारे का आनंद लिया।

आगरा के इन कार्यक्रमों में शामिल हुई राज्यपाल-

बता दें कि राज्यपाल तीन दिन से आगरा में हैं। जिसके चलते उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल आगरा में किसान संगठनों एवं महिला एनजीओ से संवाद किया। इसके साथ ही शुक्रवार को आगरा में यूपीएसआईडीसी स्थित स्टोन मेन हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री का भ्रमण किया। जिसके बाद यहां से लौट कर दोपहर दो बजे कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसके साथ ही राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद किया। वहीं उसके बाद तीन बजे से फिर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर बैठक की। इसमें छोटी उम्र में टीबी को लेकर राज्यपाल समीक्षा की।

राज्यपाल ने बांटे बैरियर सम्मान पत्र-

वहीं इसके साथ ही सर्किट हाउस में हेल्थ बैरियर को सम्मानपत्र बांटे। जिसमें SN मेडिकल, जिला अस्पताल को सम्मान मिला। जिसके चलते सम्मान पाकर सभी डॉक्टर्स की थकान उतर गई। इसके साथ कोरोना वैक्सीनेशन को डॉक्टर्स पूरी तरह तैयार है।

Related posts

रिस्पाना नदी से संबंधित तितलियों एवं पक्षियों के ब्रोसर का विमोचन करते हुए सीएम रावत

Rani Naqvi

तीन तलाक पर जवाब के लिए केंद्र को 4 सप्ताह का समय

bharatkhabar

लखनऊ में जल सेवा की शुरुआत, महंत देव्‍यागिरि ने किया शुभारंभ  

Shailendra Singh