Breaking News featured देश यूपी

यमुना प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य पर जोर, यमुना सिटी में बनेगा साइंस पार्क-हेरिटेज गैलरी

4ab9467d 7e32 4b4f acd6 a874c47e2c37 यमुना प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य पर जोर, यमुना सिटी में बनेगा साइंस पार्क-हेरिटेज गैलरी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते योगी सरकार आए दिन किसी न किसी संबंध में योजनाओं को लागू करती रहती है। इसके साथ ही लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए भी योगी सरकार हमेशा से आगे रही है। इतना ही नहीं लोगों को रोजगार देने के लिए योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। वहीं इसके साथ-साथ यमुना सिटी में म्यूजियम और साइंस एंड टेक्नोलॉजी हेरिटेज गैलरी भी बनेगी। यमुना विकास प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। यह प्राधिकरण साइंस पार्क विकसित करने की तैयारी में है, जो कि दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

यीडा सिटी में साइंस पार्क बनाने की योजना-

बता दें कि प्राधिकरण साइंस पार्क (Science Park) विकसित करने की तैयारी में है, जो कि दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक साइंस का म्यूजियम भी बनाया जाएगा। यहां तमाम विज्ञान के छात्र-छात्राओं को रिसर्च का मौका मिलेगा। यमुना प्राधिकरण में क्लस्टर बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। तमाम इंडस्ट्री भी क्लस्टर में बसाई जा रही हैं। इसी कड़ी में साइंस पार्क को भी विकसित किया जाएगा। यही नहीं यीडा सिटी में साइंस पार्क बनाने की योजना पर काम होगा। जहां छात्र-छात्राएं मनोरंजन के साथ-साथ कई चीजें सीख सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें इंटेरनेशनल लेवल की सुविधाएं दी जाएंगी। यमुना सिटी में पहले से ही हैंडीक्राफ्ट पार्क टॉय सिटी, अपैरल पार्क और फर्नीचर पार्क को विकसित करने की तैयारी है। कई कंपनियों को प्लॉट का आवंटन भी कर दिया गया है। अब मौका है जिले में साइंस म्यूजियम बनाने का, जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। यमुना प्राधिकरण एक बड़ा एजुकेशन हब भी बनाएगा।

Related posts

बिहार टॉपर घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई बच्चा राय की जमानत याचिका

shipra saxena

कोरोना की दवाई पर बाबा रामदेव देव ने उत्तराखंड सरकार से क्यों बोला झूठ?

Mamta Gautam

हर्ट अटैक से मरने वाले शेख गफ्फार निकाय चुनाव में विजयी घोषित

Trinath Mishra