मनोरंजन

स्पेन के वैलेडॉलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सम्मानित हुए कबीर

kabir स्पेन के वैलेडॉलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सम्मानित हुए कबीर

मुंबई। दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी को स्पेन में वैलेडॉलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सेमिंसी) 2016 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कबीर ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने ट्रॉफी लेते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।कबीर ने ट्विटर पर लिखा, “स्पेन के वैलेडॉलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (सेमिंसी) 2016 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।”

 

कबीर बेदी चार दर्शकों से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘खून भरी मांग’, ‘तलाश’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑक्टोपसी’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी अपना योगदान दिया है। इससे पहले कबीर के फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में देखा गया था। इसमें ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित है।

Related posts

जन्मदिन विशेषः काका का वो जादू जो कभी उतरा नहीं

Vijay Shrer

क्वॉन्टिको के बाद प्रियंका चोपड़ा का ‘बिहू’ डांस-देखे

mohini kushwaha

OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने को तैयार हैं राजकुमार राव और कृति सेनन ‘हम दो हमारे दो’ में आयेंगे एक साथ नजर

Kalpana Chauhan