मनोरंजन

जानिए कहाँ और कैसे दीवाली मनाएंगी दीपिका

deepika जानिए कहाँ और कैसे दीवाली मनाएंगी दीपिका

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए बेंगलुरू जाएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा अखास होता है। दीपिका ने बताया,”दिवाली रोशनी और खुशी का त्योहार है और हमेशा हमारे लिए खास है। इसलिए मैंने ‘पद्मावत’ की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है।” बॅालीवुड में कोई गॅाडफादर ना होने के बावजूद दीपिका ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

deepika

दिलचस्प बात यह है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं। पिता का नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ भी रोशनी ही है। दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाई देंगी। इससे पहले वह ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। ‘पद्मावत’ में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Related posts

आज रिलीज होंगी यह तीन फिल्में

kumari ashu

बीआर शेट्टी की 1000 करोड़ की फिल्म महाभारत, पीएम मोदी ने किया

Srishti vishwakarma

इरफान खान की फिल्म ‘कारवां’ का ट्रेलर आया सामने, आप भी देखें

mohini kushwaha