Breaking News featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं पहली भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन

49f85ef5 4024 4e14 9826 5e25915901c6 न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं पहली भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन

न्यूजीलैंड। दो सप्ताह पहले न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री पद को लेकर हलचलें तेज थी। सभी राजनीतिक पार्टियां प्रधानमंत्री पद के लड्डू खाने के लिए तैयार थी। लेकिन देर थी तो सिर्फ जनता के समर्थन की। जिसको जनता का समर्थन मिलता वही पद को संभालता। जनता ने यह मौका न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैंसिडा अर्डर्न को दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने मंत्रीमंडल का गठन किया। जिसमें जैंसिडा ने पांच नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी। जिसमें एक भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन भी थीं। जानकारी के अनुसार इस पद पर काबिज होने वाली भारतीय मूल की यह पहली नागरिक हैं।

इस पद पर भारतीय मूल की पहली नागरिक-

बता दें कि विदेशों में भारतीयों ने खूब परचम लहराया है। भारत का खूब नाम रोशन किया है। इसी बीच भारतीय मूल की प्रिंयका राधाकृष्णन भी न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में सोमवार को शामिल हो गईं। भारत में जन्मी और लेबर पार्टी की नेता प्रियंका (41) ने कहा, आज बहुत ही खास दिन है। मैं हमारी सरकार का हिस्सा बनने की विशेष भावना से अभिभूत हूं। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे बधाई संदेश भेजने वाले सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया। मंत्री नियुक्त किये जाने पर अभिभूत हूं और इस कार्यकाल में मंत्रियों के उत्कृष्ट समूह के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं। प्रियंका चेन्नई में जन्मी थीं लेकिन उनका परिवार केरल के पारावूर से है। उन्होंने स्कूल तक पढ़ाई सिंगापुर में की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड आ गईं। उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी की जाती रही हैं।

पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई-

न्यूजीलैंड हेराल्ड’ समाचार पत्र ने ‘इंडियन वीकेंडर’ के हवाले से कहा कि प्रियंका भारतीय-न्यूजीलैंड मूल की पहली मंत्री हैं। वह अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं। लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितम्बर 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं। 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए मंत्री की संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था। इस क्षेत्र में उनके काम ने विविधता, समावेश और जातीय समुदायों की मंत्री के रूप में उनकी नयी भूमिका के लिए उनका आधार तैयार किया। इसके अतिरिक्त, वह सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र की मंत्री और सामाजिक विकास एवं रोजगार मंत्रालय की सहायक मंत्री भी बनी हैं। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, मैं कुछ नई प्रतिभाओं, जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं।

Related posts

उत्तराखंडःमुख्यमंत्री ने ‘हिमालय बचाओं अभियान’ के तहत समाजिक कार्यकर्ताओं को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई

mahesh yadav

Cruise Drug Case: नवाब मालिक का बड़ा खुलासा, उगाही में मोहित कंबोज वानखेड़े की सांठगांठ

Rahul

बायोपिक पर उठ रहे सवालों का कुछ यूं दिया सनी ने जबाव

mohini kushwaha