Breaking News #Meerut featured देश यूपी

सिलेंडर के विस्फोट से उड़ी मकान की छत, परिवार में छाया मातम

04f7f4a3 77c1 4d4f 8d35 be19166b57c7 सिलेंडर के विस्फोट से उड़ी मकान की छत, परिवार में छाया मातम

मेरठ। जनपद में आज एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर में सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सलेंडर के विस्फोट से करीब 6 मकान और क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।

मकान मलबे में तब्दील-

बता दें कि मामला मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के पीरजादगांन का है, जहां आज आकिल के घर में सुबह रसोई में खाना बन रहा था। उस समय सिलेंडर लीक हो रहा था। लेकिन सिलेंडर के लीक होने की किसी को कोई अनुमान नहीं हुआ। कुछ देर बाद ही सलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे के बाद आकिल के परिवार के सदस्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आसिम की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके भाई कासिम की इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो मौतों की खबर सुनकर परिवार में हाहाकार मच गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि उसने मकान की छत को भी उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार घर में पटाखे रखे हुए थे। जिसके चलते पड़ोस के 6 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

देखते ही देखते कुछ ही देर में मकान मलबे में तब्दील हो गया। वहीं हादसे में सात लोगों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पुहंची पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

Related posts

सेना प्रमुख की दो टूक, कश्मीर की आजादी चाहने वालों की इच्छा कभी नहीं होगी पूरी

lucknow bureua

भारत-पाक बॉर्डर पर जारी है तनाव, जवानों के साथ आम लोगों की भी हो रही मौत

Vijay Shrer

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा से सुप्रीम कोर्ट ने कहा जल्द से जल्द दाखिल करें जवाब

mahesh yadav