इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक थिंक टैंक का मानना है कि भारत के पास लगभग 500 परमाणु बम बनाने के क्षमता है। खबर के अनुसार एक पाक विशेषज्ञ ने दावा किया है कि भारत के पास इतने परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता है।
असुरक्षित भारतीय परमाणु कार्यक्रम नाम के शोध को सामरिक अध्ययन संस्थान, इस्लामाबाद ने प्रकाशित किया। इसके सह लेखकों में परमाणु विशेषज्ञ अदीला आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान थे। इस रिसर्च को ए़ आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान ने लिखा है। ये चारो ही न्यूक्लियर स्कॉलर हैं।
पहले भारत को आंका गया कम:-
थिंक टैंक ने एक बयान में कहा कि यह पहले के उन अध्ययनों के उलट है जिनमें परमाणु बम बनाने की भारत की क्षमता को कमतर आंका गया था। इस शोध का उद्देश्य भारत के जटिल परमाणु कार्यक्रम के इतिहास, आकार, विस्तार और क्षमता को समझना था। इसे नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी सुरक्षा से बाहर रखा हुआ है।
भारत के पास सबसे बड़ा परमाणु कार्यक्रम:-
रिसर्च के मुताबिक विकासशील और गैर एनपीटी देशों में भारत के पास सबसे बड़ा और सबसे पुराना असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम है। पाक थिंक टैंक ने कहा कि ये रिसर्च भारत के परमाणु कार्यक्रम के बारे में एक नया नजरिया देगी और इसमें दुनियाभर के लोग दिलचस्पी लेंगे।