featured मनोरंजन

अब इस बॉलीवुड स्टार की हुई दर्दनाक मौत..

divya 1 अब इस बॉलीवुड स्टार की हुई दर्दनाक मौत..

जहां एक तरफ कोरोना लोगों की जान ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार की जिंदगियों पर मौत मंडरा रही है। बॉलीवुड स्टार की लगातार होती मौतों ने फैंस को सदमे में डाला हुआ है। अब एक और बॉलीवुड स्टार की मौत हो गई है।सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक्टेस दिव्या चौकसे का निधन हो गया। दरअसल, दिव्या कैंसर से पिछले डेढ़ साल से जंग लड़ रही थीं, हालांकि, वह अपनी इस जंग को हार गईं और रविवार को उनका निधन हो गया। वह केवल 28 साल की थीं।

divya 2 अब इस बॉलीवुड स्टार की हुई दर्दनाक मौत..
दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में निधन से पहले आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वो डेथ बेड पर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की निधन की खबर उनकी कजन बहन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।दिव्या की कजिन सौम्या वर्मा और कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने दिव्या को श्रद्धांजलि दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए दिव्या के निधन की खबर की पुष्टि की। दिव्या की कजिन सौम्या वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट लिख उन्हें याद किया।

दिव्या चौकसे ने 2011 में मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट को जीता था। इसके बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज और टीवी शोज में काम किया। उन्हें एमटीवी के शो मेकिंग द कट 2 में भी देखा गया था।साल 2016 में फिल्म है अपना दिल तो आवारा से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साहिल आनंद संग काम किया था। वे एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी थीं।

https://www.bharatkhabar.com/important-role-of-panchayats-in-self-reliant-india-chief-minister/
उनके अचानक से चले जाने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है।

Related posts

शक्तिशाली भूकंप से हिला इंडोनेशिया, सौ से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान, दो लोगों की मौत

Breaking News

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के चार साल बाद  हुई कैंसरमुक्त 

sushil kumar

उत्तराखंडः केदारघाटी का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हुआ

mahesh yadav