मुम्बई के पेडर रोड पर यातायात की आवाजाही शनिवार शाम को उस वक्त बाधित हो गई जब सड़क पर एक जोड़े के बीच जमकर लड़ाई हो हुई। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने महिला को सड़क के बीच में अपना वाहन छोड़ने के लिए एक चालान जारी किया।
जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि, कोई आपराधिक अपराध दर्ज नहीं किया गया था।पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला पेडर रोड पर अपने पति की रेंज रोवर गाड़ी का पीछा कर रही थी। कथित तौर पर महिला के पति की कार में एक महिला सह-यात्री थी। जिसकी वजह से वो अपने पति का पीछा कर रही थी।जिस महिला को शक था कि उसके पति का अफेयर चल रहा हैष इसलिए उसने बीच सड़क पर पति की पिटाई कर दी।
इस बीच दूसरी महिला भागने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद महिला ने उसके भी पकड़ा और जमकर पीट दिया।घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तीनों लोगों और दोनों वाहनों को गामदेवी पुलिस स्टेशन ले गई। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि,हमने यातायात में बाधा डालने के लिए महिला को चालान जारी किया है।
https://www.bharatkhabar.com/important-role-of-panchayats-in-self-reliant-india-chief-minister/
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है> जिस पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।