featured धर्म

बाबा बर्फानी के दर्शन करने हुए महंगे, जानिए क्यों बढ़ाया गया किराया?

amarnath 1 बाबा बर्फानी के दर्शन करने हुए महंगे, जानिए क्यों बढ़ाया गया किराया?

सावन के पावन महीने में बाबा अमरनाथ की यात्रा भी शुरू हो जाती है। अमरनाथ भगवान शिव का पान स्थल माना जाता है। यही कारण है कि, पहाड़ों की ऊंचाईयों को तय करते हुए शिवभक्त हर साल हजारों की लाखों की संख्या में पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोगों को अमरनाथ यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन खबर आ रही है कि, 21 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा हर दिन 5 सौ लोग कर सकेंगे। इस बीच खबर आयी है कि, बाबा बर्फानी के दर्शन करना महंगा हो गया है।

amarnath yatra 2019 बाबा बर्फानी के दर्शन करने हुए महंगे, जानिए क्यों बढ़ाया गया किराया?

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार अधिक किराया देना होगा। जम्मू कश्मीर सरकार ने यात्री किराये में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद बस से जम्मू से बालटाल तक का सफर बढ़ाया गया है। इस बार हाईटेक-सुपर डिलक्स बस का किराया 775 रुपये से तीस प्रतिशत बढ़ाकर 1007 हो गया है। वहीं डिलक्स बस का किराया 637 रुपये से बढ़ाकर 828 रुपये कर दिया गया है। सेमी डिलक्स का किराया 548 रुपये से बढ़ाकर 712 रुपये कर दिया गया है। किराया क्यों बढ़ाया गया है। इसके पीछे का कारण खुलकर सामने नहीं आ सका है।

https://www.bharatkhabar.com/category/jammu-and-kashmir/

इसके साथ ही ये चीज भी साफ नहीं हो सकी है कि, 21 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू हो सकेगी या नहीं। हालाकि भक्तों को इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

Related posts

गाजीपुर: पीएम मोदी की रैली से लौट रहे पुलिस कर्मियों पर पथराव, एक की मौत

Ankit Tripathi

केरल सहित तीन राज्यों में अगले 72 घंटो में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

mahesh yadav

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार में भारतीय समुदाय को किया सम्बोधित

piyush shukla