featured भारत खबर विशेष

उल्का पिंड किस तरह लोगों को बना रहा अमीर?

ulka 2 3 उल्का पिंड किस तरह लोगों को बना रहा अमीर?

उल्का पिंड को लेकर जब भी वैज्ञानिकों की तरफ से जानकारी दी जाती है तो बताया जाता है कि, ये धरती तबाह कर देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं.. उल्का पिंड सिर्फ धरती से टकराने और तबाही मचाने के लिए ही नहीं जाना जाता है। बल्कि उल्का पिंड आपकी किस्मत खोल सकता है। और आपको अमीर बना सकता है। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन सच है। क्योंकि आसमान से पूरे साल भर में हजारों की संख्या में उल्का पिंड गिरते हैं। जिनमें कई बेशकिमती धातु होती है। अगर आप इसे बाजार में बचेंगे तो करोड़ों रूपये कमा सकते हैं।

ulka 1 उल्का पिंड किस तरह लोगों को बना रहा अमीर?
आपको बता दें, उल्का पिंड को धरती के लिए खतरनाक माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई एस्टेरॉयड और उल्का पिंड के टुकड़े करोड़ों में बिकते हैं। कुछ साल पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक एस्टेरॉयड की खोज की थी, जिसका नाम 16 साइकी है। कहा जाता है कि ये एस्टेरॉयड आयरन और बेशकीमती धातुओं से भरा हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 10 हजार क्वॉड्रिल्यन डॉलर की है।
इसके आने के बाद सोने-चांदी जैसे आभूषणों की कीमत न के बराबर हो जाएगी। इसकी जांच के लिए नासा 2023 में एक रोबोट भेजेगी, जो 2030 में वापस लौटेगा। नासा के मुताबिक फिलहाल एस्टेरॉयड पृथ्वी पर लाने की कोई योजना नहीं है। कई सालों पहले चांद से एक टुकड़ा अलग हुआ, जो हजारों मील का सफर तय करके पृथ्वी पर पहुंचा और वातावरण में आते ही उसके टुकड़े हो गए, जो उत्तर पश्चिम अफ्रीका के रेगिस्तान में गिरे।

इसके बाद अमेरिका की एक कंपनी ने चांद के टुकड़े को खोज निकाला और इसका नाम द मून पजल्स रख दिया। फिर कंपनी ने इसे एक नीलामी में 4,48,99,618 रुपये में बेच दिया। इसको वियतनाम के एक शख्स ने खरीदा था। विशेषज्ञों की मानें तो ये उल्कापिंड 6 टुकड़ों से बना है, जो किसी पहेली की तरह इससे जुड़े हैं। इस वजह से इसे द मून पजल्स नाम दिया गया। इसका वजन 5.5 किलोग्राम है। रेगिस्तान से कंपनी ने इस टुकड़े को खोजा था इसलिए इसकी नीलामी हो सकी।

अगर नासा का अंतरिक्ष यात्री कोई टुकड़ा दूसरे ग्रह से लेकर आता है तो वो अमेरिका की संपत्ति मानी जाती है। अभी कुछ दिनों पहले राजस्थान में भी दो किलो का उल्का पिंड गिरा था। जिसकी किमत करोड़ों रूपये बताई गई थी। बेहरहाल इस उल्का पिंड की जांच की जा रही है।

https://www.bharatkhabar.com/boiler-blast-in-neyveli-tamil-nadu-5-dead-17-injured/
इसलिए अमेरिका उल्का पिंडो पर नजर बनाये रखता है। और समय-समय पर उल्का पिंड की तबाही से भी दुनिया को चेतावनी देता रहता है।

Related posts

मुरादाबादः सपा में बगावत जारी, भाजपा का निर्विरोध जीतना तय!

Shailendra Singh

शमी को मिला धोनी का साथ, धोनी बोले शमी एक बेहतरीन इंसान

Vijay Shrer

रूस ने कभी तालिबान में हथियार नहीं पहुंचाए..

Mamta Gautam