दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं। जिन्हें पालतू जानवर पालने का काफी शौक होता है। यही कारण है कि, घर-घर में आपको कुत्ता पलता हुआ मिल जाएगा। कुत्ते को लोग सिर्फ शौक की वजह से नहीं बल्कि उलकी वफादरी की वजह से भी पालते हैं। लेकिन कुत्ता पालना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि, उसकी जान निकलते-निकलते बच गई।
पुणे के इस हीरा कारोबारी ने घर पर लैब्राडॉर कुत्ता पाला हुआ है। इसकी उम्र अभी 6 महीने है। खेलते-खेलते कुत्ते की निगाह चमकते दो हीरों पर पड़ी। वह दोनों को चबा तो नहीं पाया लेकिन सटक गया। दोनों की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपये थी।
हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल हीरों को उसके पेट से निकाल लिया गया है। हीरे निकालने का काम जानवरों के सर्जन डॉ नरेंद्र परदेशी ने किया। पेट की गेस्ट्रोस्कॉपी में उन्हें अंदर से एक सूई, दो कोट बटन, रबर का तार और कुछ धागे भी मिले। जिसने डॉक्टरों के होश उड़ा दिए।
https://www.bharatkhabar.com/nepal-constructing-roads-along-border-indian/
ऑपरेशन के बाद कुत्ते के पेट से हीरे निकाल लिए गये हैं। और कुत्ता पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। हीरे मिलने के बाद मालिक बेहद खुश हैं। इसके साथ ही मालिक का कहना है कि, अब वो कुत्ते पर खास नजर रखेगा।