featured देश

देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 366946, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब कोरोना देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 366946, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

देश में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थय मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक अब देश में कुल संख्या 3 लाख 66 हजार 946 हो गई है। अब तक कोरोना से 12 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं 24 घंटे के अंदर 7 हजार 390 मरीज ठीक हुए हैं। अब इस बीमारी से जंग लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 94 हजार 325 हो चुकी है। वहीं, देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 60 हजार 384 है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार के पार है, वहीं दिल्ली में 47 हजार से अधिक कुल संक्रमित हैं।

साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 2414 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 47,102 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 व्यक्तियों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल 1904 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

https://www.bharatkhabar.com/thousands-gathered-for-the-martyrs-last-visit/

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 3307 नए मामले आए हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरने वालों का आंकड़ा 5651 हो गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार 752 है। इसमें 51 हजार 921 एक्टिव केस है, जबकि 59 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं।

मुंबई की बात करे तो यहां कुल मरीजों की संख्या 61 हजार 587 हो गई है, जिसमें 3 हजार 244 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई में 1359 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अभी एक्टिव केस की संख्या 26 हजार 997 है।

 

Related posts

नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी, जम्मू में एलर्ट जारी, पाक जवानों की करतूत आई सामने

bharatkhabar

बिहार: सनसनीखेज वारदात से दहला जिला, जमीनी विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

pratiyush chaubey

पीलीभीत: दो सिपाहियों की करतूत से दागदार हुई खाकी, पुलिस चैकी को बनाया अय्याशी का अड्डा

Aman Sharma