featured देश

एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को ए-320 फ्लाइट का पायलट निकला कोरोना पॉजिटिव

air india 3 एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को ए-320 फ्लाइट का पायलट निकला कोरोना पॉजिटिव

एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को ए-320 फ्लाइट का एक पायलट कोरोना पॉजिटिव पता चलने के बाद उसे बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया।

नई दिल्ली। एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को ए-320 फ्लाइट का एक पायलट कोरोना पॉजिटिव पता चलने के बाद उसे बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया। यह घटना शनिवार सुबह की है। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि एयर इंडिया के अफसरों ने बताया कि यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। फ्लाइट जैसे ही उज्बेकिस्तान के एयरस्पेस पहुंची। तभी हमारी ग्राउंड टीम के सदस्यों को महसूस हुआ कि विमान का एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है।

वहीं अफसर ने यह भी बताया कि विमान को तुरंत वापस लौटने को कहा गया। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे विमान दिल्ली पहुंच गया। क्रू मेंबर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अब रूस में फंसे भारतीयों को लेना दूसरा विमान मॉस्को भेजा जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/record-buying-of-wheat-in-up-farmers-still-in-que/

रिपोर्ट पॉजिटिव थी, निगेटिव पढ़ ली गई

फ्लाइट उड़ने के पहले क्रू की सभी रिपोर्ट को चेक किया जाता है। खासकर कोरोना रिपोर्ट को। एक पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, लेकिन गलती से निगेटिव पढ़ लिया गया। ग्राउंड टीम ने उसे उड़ने की मंजूरी दे दी। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि काम के दबाब की वजह यह हुआ। रोजाना 300 से ज्यादा क्रू मेंबर की कोरोना जांच हो रही है। सभी की रिपोर्ट एक्सेल शीट में आती है। ग्राउंड टीम के सदस्य से यहीं पढ़ने में गलती हो गई।

Related posts

Kamaruddin Jalaluddin: कमरुद्दीन ने किया कमाल, जानिए निवेश में क्या निभाई बड़ी भूमिका

Rahul

सपा में फिर बढ़ी कलह की संभावनाएं, मुलायम सिंह बना सकते हैं नई पार्टी

Pradeep sharma

Sara Ali Khan Drug Party की वायरल तश्वीरें देख दंग रह जायेंगे आप

Trinath Mishra