खेल Breaking News

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया

india south koria चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया

लंदन। हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, दक्षिण कोरिया इस हार के साथ ही प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।

india_south_koria

भारत ने मैच के शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दक्षिण कोरिया की मजबूत रक्षापंक्ति ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर भारत के हर वार को खाली कर दिया। फलस्वरुप पहला हॉफ गोलरहित समाप्त हुआ। मैच के 39वें मिनट में एसवी सुनील ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आकाशदीप की मदद से मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला।मैच के 57वें मिनट में कोरिया ने पलटवार करते हुए गोल कर 1-1 की बराबरी की।

हालांकि इसके तुरंत बाद ही तलविंदर के पास पर निक्कीन ने गोल कर भारत की बढ़त 2-1 कर दी और इसी स्कोर पर मैच समाप्त हो गया औऱ भारत ने यह मैच 2-1 से जीत लिया। भारत का अगला मैच गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Related posts

कांग्रेस की हार पर बोले दिग्विजय: अब पार्टी को सर्जरी की जरूरत

bharatkhabar

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 के माध्यम से भारतीय वन सेवा परीक्षा

bharatkhabar

आरक्षण और आवंटन की अंतिम सूची 26 मार्च तक, जल्द होंगे पंचायत चुनाव

Aditya Mishra