featured उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज दून लौटने पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत और अभिनंदन

Bharatkhabar | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत | Latest News | Current Headlines Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज दून लौटने पर भाजपा कार्यकर्ता भव्य स्वागत और अभिनंदन करेंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री आवास तक 10 जगह उनका अभिनंदन किया जाएगा। सीएम के काफिले के साथ कार्यकर्ता दोपहिया वाहन रैली भी निकालेंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को मेयर सुनील उनियाल गामा और महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने अभिनंदन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

वहीं मेयर गामा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया है। राज्य का प्रत्येक नागरिक गैरसैंण को राजधानी के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए। 

बैठक में मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके बाद उनके रूट पर 10 अलग-अलग स्थानों पर अभिनंदन किया जाएगा। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके काफिले के साथ दोपहिया वाहन रैली निकालकर खुशी जताएंगे। 

बैठक में मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, खेमपाल सिंह, सत्येंद्र नेगी, रुद्रेश शर्मा, अनुराग भाटिया, करुण दत्ता, बृजेलेश गुप्ता, पूरण सिंह नेगी, राजीव उनियाल, राजपाल पयाल, महिपाल धीमान, सुशीला रावत, रजनी, नंदिनी शर्मा, ममता गुरंग, मीनाक्षी मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

शशिकला होंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, पन्नीरसेल्वम ने दिया इस्तीफा

Rahul srivastava

बुलंदशहर हिंसा: गोकशी मामले में दो नाबालिगों के नाम एफआईआर, पुलिस ने की पूछताछ

mahesh yadav

किसी भी धर्म के बारे में जोर-जोर से बताना गुंडागर्दी: सोनू निगम

shipra saxena