featured बिहार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पत्नी को पार्टी में किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

बिहार 2 राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पत्नी को पार्टी में किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने अपनी पत्नी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह पहली बार है जब लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को पार्टी की राष्ट्रीय इकाई में पदाधिकारी बनाया है। गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। 

इसके अनुसार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं। बता दें कि सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को इस बार पार्टी पदाधिकारी में जगह तो नहीं मिली लेकिन इसकी भरपाई करते हुए उनकी पत्नी हिना साहाब को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।

वहीं पदाधिकारियों की सूची में अधिकांश पुराने चेहरों को फिर से जगह दी गई है। दो राष्ट्रीय उपाध्यक्षों रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अशफाक करीम को चुनावी वर्ष में पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Related posts

गोरखपुर में हैवानियत की हदें पार! नृशंस तरीके से हुई मासूम की हत्या से हिला पुलिस महकमा

Shailendra Singh

ग्वालियर में जन्मे अटल जी का कैसे था यूपी से नाता? बटेश्वर गांव से क्या है रिश्ता

Shailendra Singh

IPL 2023 LSG vs SRH: जानिए कब, कहां और कैसे देखें सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच

Rahul