featured उत्तराखंड

उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की आज से बेमियादी हड़ताल शुरू

उत्तराखंड उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की आज से बेमियादी हड़ताल शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की आज से बेमियादी हड़ताल शुरू हो गई। आज ही सरकार की ओर से नो वर्क नो पे का आदेश जारी करने के बाद अब कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया है। कई दफ्तरों में तालाबंदी कर कार्मिकों परेड ग्राउंड पहुंचे। देहरादून में राज्य सचिवालय और विभागों व कार्यालयों के जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

देहरादून जिला समाज कल्याण विभाग में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं। दून में पेयजल मुख्यालय में भी तालाबंदी की गई। हल्द्वानी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्याें ने धरना दिया। कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल के राजकीय दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

रुद्रपुर आरटीओ कार्यालय के समीप पदोन्नति पर आरक्षण की रोक को लेकर सरकार की ओर से शासनादेश जारी नहीं करने पर उत्तराखंड जनरल-ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विकास भवन में कृषि कार्यालय भी खाली रहा। स्वजल लेखाकार कार्यालय में भी ताला लटका हुआ।

विरोध दर्ज करने के लिए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर के जनरल ओबीसी कर्मचारी शिक्षक आज विधानसभा का घेराव करने गैरसैंण के लिए कूच करेंगे। वहां तीन मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। (देहरादून में अपनी मौजूदगी रजिस्टर में दर्ज कराते प्रदर्शनकारी) जनरल ओबीसी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल से विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। सचिवालय में 80 फीसदी कर्मचारी इसी वर्ग ताल्लुक रखते हैं।

Related posts

ट्रैक्टर रैली दिल्लीः पुलिस ने 22 के खिलाफ दर्ज की FIR, हिंसा में 86 पुलिसकर्मी घायल

Aman Sharma

भारत-पाक मैच, क्या है इसके मायने

Pradeep sharma

सभी पार्टियां ‘अच्छे निर्णय’ लेना चाहती हैं: मोदी

bharatkhabar