featured छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ में बंद 5 सालों में 2 हजार 811 सरकारी प्राइमरी स्कूल

छत्तीसगढ़ 2 छत्तीसगढ़ में बंद 5 सालों में 2 हजार 811 सरकारी प्राइमरी स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलें लगातार बंद की जा रही हैं। लोकसभा में पेश एक आंकड़े के अनुसार सत्र 2014-15 से सत्र 2018-19 के बीच छत्तीसगढ़ में 2 हजार 811 शासकीय प्राथमिक स्कूलों में स्थाई रूप से ताला लगा दिया गया है। एक सवाल के जवाब में लोकसभा में ये चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए गए हैं। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक सत्र 2014-15 में प्रदेश में 35 हजार 149 प्राथमिक स्कूल थे, जो 2018-19 में घटकर 32 हजार 811 रहे।

बता दें कि लोकसभा में मानव संसाधन व विकास मंत्री की ओर से स्कूलों की संख्या को लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि सत्र 2014-15 में प्रदेश में 35 हजार 149 प्राथमिक स्कूल थे। इसके बाद सत्र-2015 -16 में इनकी संख्या 32 हजार 826 हो गई। इसके बाद सत्र- 2016-17 में संख्या थोड़ी बढ़ी और 2551 हो गई। फिर 2017-18 में संख्या और बढ़ी और 33 हजार 208 हो गई, लेकिन इसके बाद 2018-19 में स्कूलों की संख्या में फिर कमी हुई और संख्या घटकर 32 हजार 811 रह गई।

वहीं प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों की संख्या को लेकर भी लोकसभा में आंकड़े पेश किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि सत्र 2014-15 में प्रदेश में 2 हजार 521 प्राथमिक स्कूल थे। इसके बाद सत्र-2015 -16 में इनकी संख्या 2 हजार 465 हो गई। फिर सत्र- 2016-17 में संख्या थोड़ी बढ़ी और 2 हजार 551 हो गई। इसके बाद 2017-18 में संख्या और 4 हजार 136 और 2018-19 में माध्यमिक स्कूलों की संख्या घटकर 2 हजार 702 रह गई।

Related posts

राजस्थान में आज चार घंटों के लिए बंद रहेगीं इंटरनेट सेवाएं, आरपीएससी परीक्षा को लेकर लिया गया फैसला

Ankit Tripathi

प्रियंका गांधी ने किसानों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई को लेकर योगी सरकार पर करारा हमला

Rani Naqvi

लखनऊ: मध्‍य कमान अस्‍पताल में नर्सिंग छात्रों के लिए लैंप लाइटिंग सेरेमनी

Shailendra Singh