featured पंजाब राज्य

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल को केंद्र में राजग गठबंधन छोड़ने की दी चुनौती

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल को केंद्र में राजग गठबंधन छोड़ने की दी चुनौती

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल को केंद्र में राजग गठबंधन छोड़ने की चुनौती दी। एक दिन पहले SAD ने नागरिकता संशोधन कानून पर अपने रुख को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। हालांकि SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए उन्हें ‘हास्यास्पद’ बयान नहीं जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से गांधी परिवार के प्रति उनकी ‘चापलूसी’ और ‘परिवार को खुश रखकर अपनी कुर्सी बचाने’ की इच्छा ही जाहिर होती है।

वहीं पंजाब में कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में SAD और भाजपा के बीच गठबंधन न होना भाजपा की SAD के मौजूदा नेतृत्व से दूरी बनाने की ‘सोची-समझी रणनीति’ का हिस्सा है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि SAD के मौजूदा नेतृत्व से दूरी बरतने की यह भाजपा की सोची समझी रणनीति है, क्योंकि मादक पदार्थों की तस्करी और बेअदबी के दाग के चलते यह उन पर बोझ बन गए हैं। जाखड़ ने कहा कि SAD नेतृत्व इस पार्टी को ‘बादल अकाली दल’ बनाना चाहती है।

वहीं सिंह की चुनौती पर जवाब देते हुए SAD प्रमुख ने कहा कि वह यह स्पष्ट करें कि क्या वह सताए हुए सिखों को CAA के तहत मिलने वाली नागरिकता के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि SAD को ‘विफल’ मुख्यमंत्री से किसी सीख की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि SAD ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर सहयोगी भाजपा द्वारा उसका रुख बदलने के लिए कहे जाने की वजह से वह अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेगी। SAD की राय है कि मुसलमानों को SAD के दायरे से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।

Related posts

बिहार चुनावों से पहले गाइड लाइन्स हुईं जारी, जानिए कोरोना के बीच कैसे होंगे चुनाव..

Rozy Ali

दैनिक राशिफल: जानिए कैसे बनेंगे बिगड़े काम

Aditya Mishra

तेंदुए की मौत पर अखिलेश ने उठाए सवाल, क्या सरकार में जानवरों का एनकाउंटर भी होने लगा?

Vijay Shrer