featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए कैसे बनेंगे बिगड़े काम

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: दिनके 24 घंटे हमारे आने वाले भविष्य के पल-पल को संवारते रहते हैं। हमारा कोई भी कदम जीत या हार तय करता है। सही शुरुआत तभी होगी जब हमें सही और गलत का पता होगा। आइए जानते हैं 29 अगस्त 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

29 – अगस्त – 2021

पंचांग

मास      : भाद्रपद

पक्ष      :  कृष्ण

वार      : रविवार

तिथि   : सप्तमी

नक्षत्र   : भरणी

त्योहार: शीतला सप्तमी

सूर्योदय: 05:30

सूर्यास्त  :  06:09

ऋतु       : शरद

अभिजित: 11:41:53 – 12:33:03

यमघण्ट:  15:06:35 – 15:57:46

दिशा शूल:  पश्चिम

राहुकाल : 04:30 बजे शाम से 06:00 बजे तक

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहेगा। कई सांस्कृतिक कार्यों में भी रुचि ले सकते हैं। आज यश और कीर्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही संयम बरतने की भी आवश्यकता है, सरकारी कर्मचारियों से किसी भी तरह का तनाव ना लें।

वृष राशि: आज के दिन शोध जैसे क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां जारी रहेंगी, रचनात्मक कार्यों का फल मिलेगा। शुभ कार्य होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि: आज के दिन सरकारी सहयोग मिलने की भी संभावना है। कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे समृद्धि में वृद्धि आएगी। पारिवारिक रिश्तो में और मजबूती आएगी। किसी जरूरतमंद की मदद करें ।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सम्मान में वृद्धि हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह के जोखिम उठाने से बचें। पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशि: किसी तरह के धार्मिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन भक्तिमय रहेगा। व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं, समझदारी से किए गए काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: सामाजिक समृद्धि बढ़ेगी और इससे जुड़े काम में रुचि लेंगे। रचनात्मक कार्यों में सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों का विशेष ख्याल रखें, किसी जरूरतमंद की मदद करें।

तुला राशि: आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर से जुड़े काम में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में और मजबूती आएगी, नए लोगों से संबंध जुड़ेंगे।

वृश्चिक राशि: कोई भी कार्य करने के दौरान सोच समझकर निर्णय लें, विशेषकर अपनी वाणी पर नियंत्रण लगाने की जरूरत है। आज पारिवारिक रिश्ते में भी तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि: व्यवसाय में आज सफलता मिल सकती है, परिवार में सांस्कृतिक उत्सव के भी योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, सुबह मां के पैर छूकर घर से बाहर निकलें।

मकर राशि: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, व्यवसाय में आज समृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने बुद्धि कौशल पर विश्वास रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि: रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं, इससे आत्मविश्वास में भी काफी बढ़ोतरी होगी। संतान की तरफ से चिंता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, परिवार में बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें।

मीन राशि: आज का दिन पारिवारिक रिश्तों को और मधुर बनाएगा। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। रुके हुए काम भी आज समझदारी से पूरे हो सकते हैं।

Related posts

एनडीए द्वारा आयोजित डिनर पार्टी से गायब रहे आरएलएसपी के नेता उपेंद्र कुशवाहा

Rani Naqvi

कानपुर से बड़ी खबर: बीजेपी नेता नारायण सिंह भदोरिया गिरफ्तार

Shailendra Singh

सीएम रावत ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया

Shubham Gupta