featured देश

 यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती हूं:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी  यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती हूं:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती है। शनिवार देर रात कांग्रेस दफ्तर से घर वापस जाते समय पत्रकारों से उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के साथ बर्बर व्यवहार नहीं करना चाहिए। इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कई बार कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी का नाम लिया। तिवारी रोजाना पार्टी दफ्तर आते हैं और हर कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हैं। प्रियंका गांधी रविवार को भी लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को एसआर दारापुरी के घर से वापस आने के बाद रात 10 बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Related posts

विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी की जिम्मेदारी

Rahul

मवेशियों की खरीद-बिक्री पर रोक के फैसले पर मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Pradeep sharma

पीएम मोदी ने वाराणसी में आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का किया शुभारंभ, 5200 करोड़ लागत की परियोजनाओं की दी सौगात

Neetu Rajbhar