उत्तराखंड

किशोर उपाध्याय के सम्बोधन के पहले भाजपा ने छोड़ा मंच, बिफरे किशोर

kishor 1 किशोर उपाध्याय के सम्बोधन के पहले भाजपा ने छोड़ा मंच, बिफरे किशोर

देहरादून। राजधानी देहरादून में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ डीएवी कॉलेज में ABVP के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मंच साझा किया। लेकिन लगातार कार्यक्रम में हुई उपनी उपेक्षा देख किशोर समारोहे छोड़ बीच में ही चले गये। क्योंकि आयोजकों ने किशोर को समारोह में बोलने तक नहीं दिया गया।

kishor

देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी आमंत्रित थे, लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने किशोर को बोलने का मौका नहीं दिया जिसके चलते किशोर बिफर गये और नाराज हो कार्यक्रम छोड़कर चले गये। जाते जाते उन्होंने आयोजकों को तोहमद दी उनकी बेज्जती की गई है कार्यक्रम में बुलाकर उन्हें बोलने नहीं दिया गया है।

मंच पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता और उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किरोश उपाध्याय भी बैठे थे। रविशंकर प्रसाद वहां छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे, उनके बाद जैसे ही किशोर उपाध्याय बोलने के लिए खड़े हुए तुरंत ही बीजेपी के सारे नेता खड़े होकर चल दिये जिसके बाद किशोर उपाध्याय ने माइक पटकते हुए कहा जब बुलवाना ही नहीं था तो फिर बुलाया ही क्यूं कार्यक्रम में इसके बाद कई नेताओं ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया पर वो वहां नहीं रूके, बाहर आकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे मंत्री के सामने प्रदेश की कुछ समस्याएं रखने वाले थे लेकिन वे कुछ कह पाते इसके पहले वो चल दिए।

हालांकि कार्यक्रम के आयोजकों का कहना था कि मंत्री रवि शंकर प्रसाद की फ्लाइट का टाइम हो रहा थी। इसीलिए वो यहां ज्यादा देर नहीं रूक सकते थे। जिससे वो जल्दी चले गए।

Related posts

कार की टक्कर से कांवड़िया घायल, कांवड़ियों ने लगाया जाम

Pradeep sharma

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा-व्यवसथा कड़ी

bharatkhabar

अल्मोड़ा : शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ की समीक्षा बैठक

Neetu Rajbhar